भाजपा मंडलों की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर , बूथ विवरणिका का हुआ विमोचन

भाजपा के पांवटा साहिब और गिरीपार-आंजभोज मंडलों की संयुक्त बैठक का आयोजन भाटिया पैलेस पांवटा साहिब में किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री  सिद्धार्थन , विधायक सुखराम चौधरी और जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में दोनों मंडलों के अध्यक्षों सहित पार्टी के प्रदेश , जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व ग्राम केंद्र प्रमुख बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Oct 7, 2025 - 19:32
 0  16
भाजपा मंडलों की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर , बूथ विवरणिका का हुआ विमोचन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  07-10-2025

भाजपा के पांवटा साहिब और गिरीपार-आंजभोज मंडलों की संयुक्त बैठक का आयोजन भाटिया पैलेस पांवटा साहिब में किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री  सिद्धार्थन , विधायक सुखराम चौधरी और जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में दोनों मंडलों के अध्यक्षों सहित पार्टी के प्रदेश , जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व ग्राम केंद्र प्रमुख बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में भाजपा की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा का असली बल उसका अनुशासित संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में हर विजय की नींव बनेगी। वहीं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं और अब संगठन का दायित्व है कि इन कार्यों को हर घर तक पहुंचाया जाए। बैठक के दौरान बूथ विवरणिका का विधिवत विमोचन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि बूथ ही पार्टी की असली शक्ति केंद्र है और हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को सशक्त बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा और संगठन विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया। 
कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी और संघ के विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया गया। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ा हुआ एक आंदोलन है। इसलिए हर कार्यकर्ता को समाज सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए। बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के साथ एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि भाजपा की पहचान ही अनुशासन, निष्ठा और समर्पण है और यही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow