माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिनजैन व कॉलेज की प्रधानाचार्य  रिजी गीवर्गीस ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Sep 30, 2024 - 20:51
 0  42
माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     30-09-2024

माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिनजैन व कॉलेज की प्रधानाचार्य  रिजी गीवर्गीस ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया |

नर्सिंग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया | इस दौरान नर्सिंग की छात्राओं ने हिमाचल लोकगीतों के साथ पंजाबी हरियाणवी और राजस्थानी लोकगीतों पर भी जमकर नृत्य किया | 

कॉलेज अध्यक् अनिल जैन ने बताया कि माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में बीएससी चतुर्थ वर्ष, पोस्ट बेसिक व GNM कक्षाओं की छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया है। इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | 

माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने छात्रों को प्रेरित करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी | इस वर्ष की पार्टी में Ms.
Farewell, Ms. Prerna Dhiman को चुना गया Ms. Attire, Ms. Khushi को चुना गया वह Ms.Personality, Ms. Rani को चुना गया |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow