माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य दिव्य आगाज,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का मेला ग्राउंड अम्ब में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कियाउपमुख्यमंत्री ने  मेला मैदान में स्थापित पंडाल में माता श्री चिंतपूर्णी जी के पावन स्वरूप के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना के साथ और जिलेवासियों व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना

Nov 15, 2025 - 13:08
 0  19
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य दिव्य आगाज,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    15-11-2025

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का मेला ग्राउंड अम्ब में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कियाउपमुख्यमंत्री ने  मेला मैदान में स्थापित पंडाल में माता श्री चिंतपूर्णी जी के पावन स्वरूप के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना के साथ और जिलेवासियों व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की व सभी को माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। 

अग्निहोत्री ने कहा कि अल्प अवधि में यह महोत्सव जन मन का उत्सव बन गया है। यह उत्सव इसी तरह हर साल पूरी भव्यता से आयोजित किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं कि महोत्सव के आयोजन में मंदिरों का पैसा खर्चा जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि इसके आयोजन में माता श्री चिंतपूर्णी के चढ़ावे का एक भी पैसा न उपयोग हो रहा है और आगे भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

महोत्सव का सारा खर्च हिमाचल सरकार वहन करेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले साल महोत्सव के पहले संस्करण में ही इसे राज्यस्तरीय दर्जा देने की घोषणा की थी और हमने कैबिनेट में ले जाकर इसे राज्यस्तरीय दर्जा दे दिया है। उन्होंने महोत्सव में लोगों के भारी हुजूम जुटने पर प्रसन्नता जताते हुए महोत्सव की सफलता के लिए विधायक सुदर्शन बबलू की पीठ थपथपाई और जनता की ओर से इसे साल दर साल आयोजित करने की हामी बताया।

इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का व अन्य गणमान्य व्यक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन में मिले अपार जन समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसे अगले साल और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ आस्था अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा की धपत्नी मृदु शर्मा, जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत राणा,  उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम अंब सचिन शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow