मालविका ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप 10 मेरिट सूची  में पाया स्थान

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा की मेरिट सूची के टॉप 10 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी की छात्रा मालविका ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर  विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्ति किया है । इसके  अतिरिक्त इस विद्यालय की छात्रा कनिष्का ने 94.6ः अंक और व हर्षिता ने 89 लेकर विद्यालय में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है ।

May 5, 2026 - 16:45
 0  16
मालविका ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप 10 मेरिट सूची  में पाया स्थान

शिमला 05 मई, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा की मेरिट सूची के टॉप 10 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी की छात्रा मालविका ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर  विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्ति किया है । इसके  अतिरिक्त इस विद्यालय की छात्रा कनिष्का ने 94.6ः अंक और व हर्षिता ने 89 लेकर विद्यालय में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है । विद्यालय पहूंचने पर  इन तीनों छात्राओं का फूलमालाओं के साथ  गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।


प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की इन होनहार बेटियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मालविका, कनिष्का और हर्षिता को फूलमालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया । इन्होने बताया कि बोर्ड की मेरिट सूची की टॉप टेन में इस विद्यालय की छात्रा द्वारा स्थान पाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । यह होनहार छात्राएं अन्य विद्यार्थियोें के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन गई है । उन्होने बताया कि इस परीक्षा में विधालय के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की । प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के कर्मठ शिक्षकों को दिया है जिन्होने बच्चों को दिन रात पढ़ाई करवाकर यह मुकाम हासिल किया है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow