मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की लोगों से आपदा राहत कोष में अशंदान देने की अपील

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों को आपदा राहत कोष में अशंदान देने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि सभी को पता है कि प्राकृतिक आपदा से संपूर्ण देश जूझ रहा

Jul 12, 2025 - 20:30
 0  5
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की लोगों से आपदा राहत कोष में अशंदान देने की अपील

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-07-2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों को आपदा राहत कोष में अशंदान देने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि सभी को पता है कि प्राकृतिक आपदा से संपूर्ण देश जूझ रहा है। इन आपदाओं से हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं है। इसमें मंडी जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

सीएम ने कहा कि इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक बहुत बड़े पैमाने पर जनमानस की सहायता करने के लिए प्रदेश सरकार एक मुहिम चला रही है। इस मुहिम को अकेले चला पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। इसमें जनता का सहयोग भी अपेक्षित है। 

प्रदेश सरकार ने इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा एचडीएफसी बैंक में खाते खोले हैं। इस आपदा राहत कोष के लिए अपनी सहयोग राशि नकद, बैंक या ड्राफ्ट द्वारा गूगल पे, आरटीजीएस, एनईएफटी, फोन पे या नेट बैंकिंग के माध्यम से सीधे छोटा शिमला स्थित राज्य सहकारी बैंक में खाता संख्या 40610107381 (IFSC Code:HPSC0000406), एचडीएफसी बैंक के खाता संख्या 50100663774303 (IFSC Code: HDFC0004116) तथा एसबीआई के खाता संख्या 42088576875 (IFSC Code: SBIN0050204) में जमा करवा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि यह धनराशि हमारी वेबसाइट cmhimachal.nic.in पर ई-बैंकिंग द्वारा अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी भेज सकते हैं। इस आपदा के लिए दी गई धनराशि आयकर अधिनियम की धारा 80-जी के अंतर्गत 100 प्रतिशत आयकर से मुक्त है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow