मोगीनंद में 90 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

जिला सिरमौर की SIU टीम ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोगीनंद क्षेत्र से एक युवक को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है।

May 15, 2026 - 20:25
 0  7
मोगीनंद में 90 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार
 
नाहन 15 मई, 2026 : 

जिला सिरमौर की SIU टीम ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोगीनंद क्षेत्र से एक युवक को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई 2026 को SIU टीम गश्त एवं नशा विरोधी अभियान पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमित कुमार पुत्र रणधीर सिंह निवासी डिंगरवाला, मोगीनंद लंबे समय से कालाआम्ब, मोगीनंद और सैनवाला क्षेत्र में नशीले कैप्सूल व दवाइयों की सप्लाई करने का कार्य कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के मोटरसाइकिल के हैंडल में रखी पॉलिथीन से 40 प्रतिबंधित Tramadol कैप्सूल तथा 50 Pregabalin कैप्सूल बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीला सामान कहां से लाता था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow