कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड़ पर सिरमौर पुलिस , सीमावर्ती जिला में NH पर रहेगा पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा

कल से शुरू कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। तीन राज्यों की सीमाओं से जुड़े सिरमौर जिले से हरिद्वार की ओर हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेने जाते है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरमौर की सीमाएं हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड से जुड़ी होने के कारण हर वर्ष हजारों कांवड़िये इसी रास्ते हरिद्वार पहुंचते हैं।

Jul 29, 2026 - 20:45
 0  14
कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड़ पर सिरमौर पुलिस , सीमावर्ती जिला में NH पर रहेगा पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 29 जुलाई, 2026 : 


कल से शुरू कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। तीन राज्यों की सीमाओं से जुड़े सिरमौर जिले से हरिद्वार की ओर हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेने जाते है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरमौर की सीमाएं हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड से जुड़ी होने के कारण हर वर्ष हजारों कांवड़िये इसी रास्ते हरिद्वार पहुंचते हैं। मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। यात्रा के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारू बनी रहे उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर पुलिस ने लंगर संचालकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिला सिरमौर होकर हरिद्वार जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस सिरमौर द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।  

गोबिंदघाट, बहराल बैरियर, साहिबजादा बाबा अजीत सिंह चौक (भूपपुर), नए यमुना पुल तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस द्वारा दिन-रात गश्त, बैरियरों पर नियमित जांच तथा यातायात की सतत निगरानी की जाएगी। उत्तराखण्ड़ पुलिस के साथ आवश्यक समन्वय भी सुनिश्चित किया गया है। एसपी ने जिला पुलिस लंगर एवं विश्राम शिविर आयोजकों से अनुरोध करती है कि शिविर एवं लंगर सड़क से सुरक्षित दूरी एवं सड़क की बाईं ओर ही स्थापित करें। राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर स्थित मीट विक्रेताओं से भी यात्रा अवधि में दुकान के बाहर मीट प्रदर्शित न करने का अनुरोध किया जाता है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, पैदल यात्रा के दौरान सड़क की बाईं ओर चलें , किसी भी अफवाह या विवाद से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष दूरभाष न. 01702-222223 को दें। जिला पुलिस सिरमौर सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय कांवड़ यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow