गरीब कल्याण की दिशा में मददगार हुए मोदी सरकार के 11 साल , जल्द दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा देश : सुरेश कश्यप

शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण की दिशा में मददगार साबित हुआ है। सांसद सुरेश कश्यप सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुरेश कश्यप ने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य देश के भीतर हुए हैं और कई बड़े ऐतिहासिक निर्णय केंद्र की मोदी सरकार ने लिए हैं जो देश में मददगार साबित हो रहे हैं वही आने वाले समय में भी इसके बेहतर परिणाम देखने मिलेंगे

Jun 11, 2025 - 18:26
Jun 11, 2025 - 18:27
 0  38
गरीब कल्याण की दिशा में मददगार हुए मोदी सरकार के 11 साल , जल्द दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा देश : सुरेश कश्यप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  11-06-2025
शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण की दिशा में मददगार साबित हुआ है। सांसद सुरेश कश्यप सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुरेश कश्यप ने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य देश के भीतर हुए हैं और कई बड़े ऐतिहासिक निर्णय केंद्र की मोदी सरकार ने लिए हैं जो देश में मददगार साबित हो रहे हैं वही आने वाले समय में भी इसके बेहतर परिणाम देखने मिलेंगे। 
उन्होंने कहा कि 370 हटाना , नागरिक संशोधन क़ानून लागू करना,तीन तलाक समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं और यह तभी संभव हो पाया है। जब नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त प्रधानमंत्री इस देश को मिला है। सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि देश लगातार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है और जल्द दुनिया की ही तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा । सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के हितों का ख्याल रखा है फिर चाहे बाद युवाओं की हो महिलाओं की हो या फिर गरीब किसान की। 
उन्होंने कहा कि कि देश के प्रधानमंत्री ने किसानों की चिंता की है और देश के 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मन निधि का लाभ मिल रहा है साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना भी करोड़ो किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि इस कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश और सिरमौर जिला को भी कई सौगाते केंद्र की सरकार द्वारा दी गई है। जिसमें जिला बिलासपुर में एम्स , ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और बल्क ड्रग पार्क, के साथ-साथ देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन हिमाचल में चल रही है। 
उन्होंने कहा कि केंद्र कार्यकाल के दौरान सिरमौर जिला को आईआईएम, मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ रेणुका डैम बनाने के लिए धन की स्वीकृति मिली है। साथ ही करीब 1400 करोड़ रुपए की लागत से पांवटा साहिब शिलाई हाटकोटी ग्रीन कॉरिडोर नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य जारी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी , पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर , भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता , श्यामा पुंडीर , राकेश गर्ग समेत कई लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow