तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया ITI का दौरा, ITI परिसर में चल रहे CLC भवन को ITI को देने की सिफारिश
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नाहन दौरे के दौरान नाहन आईटीआई का दौरा किया और यहां पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि आईटीआई परिसर में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (HPKVN) के ADB प्रोजेक्ट के तहत चल रहे CLC भवन बना हुआ
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 15 अगस्त :
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नाहन दौरे के दौरान नाहन आईटीआई का दौरा किया और यहां पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि आईटीआई परिसर में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (HPKVN) के ADB प्रोजेक्ट के तहत चल रहे CLC भवन बना हुआ जो कि नगर परिषद नाहन के अधीन है और मौजूदा समय मे इस भवन का फिलहाल सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि आईटीआई प्रबंधन की ओर से CLC भवन को ITI संस्थान को सौंपने की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ITI परिसर में मौजूद इस भवन का उपयोग संस्थान की जरूरतों के मुताबिक बेहतर तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने भवन को आईटीआई को सौंपने की प्रक्रिया में सहयोग के लिए नगर परिषद से NOC जारी करने की गुजारिश की। मंत्री ने कहा कि संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ समन्वय कर इस मामले को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि भवन का अधिक प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सके।
What's Your Reaction?
