नाहन में HRTC बस और बाइक की टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत

जिला  सिरमौर के नाहन में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ शिमला-पावंटा साहिब रूट पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल के बीच गोविंदगढ़ मोहल्ला में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक चालक 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Aug 15, 2026 - 20:29
 0  126
नाहन में HRTC बस और बाइक की टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 15 अगस्त : 


जिला  सिरमौर के नाहन में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ शिमला-पावंटा साहिब रूट पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल के बीच गोविंदगढ़ मोहल्ला में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक चालक 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे का शिकार हुए मृतक की पहचान विक्रम (23 वर्ष), पुत्र जस्सा सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ के रूप में हुई है।  दरअसल बाइक नीचे से ऊपर की ओर आ रही थी और बस चौगान से नीचे की ओर जा रही थी। आगे चल रही गाड़ी को पास (ओवरटेक) लेते समय युवक की बाइक सीधे सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डॉ. वाई.एस. परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नहान पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद कागज़ी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />