SVN स्कूल का गोल्डन जुबली वार्षिक समारोह संपन्न,उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बच्चों को पुरस्कार किए वितरित  

शिशु विद्या निकेतन नाहन का आज गोल्डन जुबली वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार वितरित किए

Jun 16, 2025 - 16:28
Jun 16, 2025 - 16:50
 0  54
SVN स्कूल का गोल्डन जुबली वार्षिक समारोह संपन्न,उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बच्चों को पुरस्कार किए वितरित  

स्कूल की उपलब्धियां को लेकर हर्षवर्धन चौहान ने स्कूल प्रबंधन को दी बधाई

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक अजय सोलंकी भी रहे मौजूद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     16-06-2025

शिशु विद्या निकेतन नाहन का आज गोल्डन जुबली वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज शिशु विद्या निकेतन नाहन का गोल्डन जुबली वार्षिक समारोह मनाया जा रहा है जिसमें उन्हें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का मौका मिला है। 

उन्होंने कहा कि स्कूल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और यहां से शिक्षा ग्रहण करके बच्चे बड़े-बड़े ओहदों पर तैनात है जोकि सभी के लिए सौभाग्य की बात है इसके लिए उन्होंने स्कूल के प्रबन्धन को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस स्कूल का परीक्षा परिणाम हमेशा बेहतरीन रहा है और हर वर्ष इस स्कूल के विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में अपना स्थान दर्ज कराते हैं। 

जोकि स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा कराई गई मेहनत को दर्शाता है। इसके अलावा स्कूल अन्य गतिविधियों में भी अपना अलग स्थान रखता है। समारोह के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी मंत्री ने सराहना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />