हिमाचल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी लोक जनशक्ति पार्टी : वीरेंद्र बिधूड़ी
हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी है लोक जनशक्ति पार्टी ने हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। नाहन पहुंचे पार्टी के हिमाचल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र बिधूड़ी ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत राम विलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर नाहन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल प्रभारी वीरेंद्र बिधूड़ी ने कहा कि हिमाचल में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों पर और रोक लगी हुई है और प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बधाई के दौर से गुजर रही है उन्होंने कहा कि दो जनशक्ति पार्टी नए विजन के साथ हिमाचल प्रदेश में आएगी। वहीं हिमाचल में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।
What's Your Reaction?


