नाहन शहर से बेसहारा पशुओं को हटाने की मुहिम जारी, गौ अभ्यारण कोटला बड़ोग भेजे जा रहे पशु
नाहन शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने मुहिम तेज कर दी है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाकर अब गौ अभ्यारण कोटला बड़ोग भेजा जा रहा है। नगर परिषद संबंधित विभागों के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रही है।
नाहन शहर में लंबे समय से बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़कों पर घूमते पशुओं के कारण जहां यातायात प्रभावित होता है वहीं कई बार इनके कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इसके समाधान के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि बीते कल भी कुछ बेसहारा पशुओं को पड़कर कोटला बड़ोग गौ अभ्यारण में भेजा गया है।
What's Your Reaction?


