मोबाइल कंप्यूटर वैन से डिजिटल एजुकेशन की मिलेगी जानकारी, विधायक ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को दिखाई हरी झंडी

सिरमौर के दूरदराज इलाकों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को अब डिजिटल एजुकेशन और कंप्यूटर तकनीक की जानकारी मोबाइल कंप्यूटर वैन के ज़रिए स्कूल की चौखट पर ही मिल सकेगी। नाहन में विधायक अजय सोलंकी ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा भी मौजूद रही।

Sep 24, 2026 - 16:57
 0  18
मोबाइल कंप्यूटर वैन से डिजिटल एजुकेशन की मिलेगी जानकारी, विधायक ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को दिखाई हरी झंडी

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 24 सितंबर : 

सिरमौर के दूरदराज इलाकों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को अब डिजिटल एजुकेशन और कंप्यूटर तकनीक की जानकारी मोबाइल कंप्यूटर वैन के ज़रिए स्कूल की चौखट पर ही मिल सकेगी। नाहन में विधायक अजय सोलंकी ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा भी मौजूद रही।

इस वैन के जरिए पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर एजुकेशन के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पहले चरण में नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल की गई है। CSR के तहत एक उद्योग(BLUE STAR)  द्वारा उपलब्ध करवाई गई मोबाइल कंप्यूटर वैन को विधायक अजय सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि मोबाइल कंप्यूटर वैन हर दिन अलग-अलग स्कूलों में पहुंचेगी और विद्यार्थियों को कंप्यूटर से जुड़ी बुनियादी जानकारी के साथ आधुनिक डिजिटल तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमे पहली से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को उनकी कक्षा और जरूरत के अनुसार जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया को छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। जिन स्कूलों में कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां के विद्यार्थियों के लिए यह मोबाइल वैन विशेष रूप से मददगार साबित होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />