पेयजल किल्लत से जूझ रहा नाहन का मंडेरवा गाँव, समस्या को लेकर पहुंचे ग्रामीण, विधायक और विभागीय अधिकारियों से की मुलाकात
नाहन विधानसभा क्षेत्र के मंडेरवा गांव में पिछले करीब एक महीने से पेयजल सप्लाई बाधित होने के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल लाइन में बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित है। समस्या को लेकर ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे और विधायक अजय सोलंकी समेत विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 24 सितंबर :

ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि पेयजल सप्लाई लाइन में बार-बार खामी आ रही है, जिसके चलते पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है मगर समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिसके चलते कारण ग्रामीणों की यह परेशानी लगातार बरकरार आ रहे है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पेयजल लाइन में आ रही तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए और गांव में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
What's Your Reaction?