मोहर्रम के अवसर पर नाहन में यातायात व्यवस्था में रहेगा अस्थायी परिवर्तन : जिला दण्डाधिकारी

जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मोहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत नाहन शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु कच्चा टैंक से गुन्नूघाट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

Jun 25, 2026 - 12:13
 0  44
मोहर्रम के अवसर पर नाहन में यातायात व्यवस्था में रहेगा अस्थायी परिवर्तन : जिला दण्डाधिकारी
यंगवार्ता न्यूज नाहन, 25 जून, 2026 : 
 जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मोहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत नाहन शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु कच्चा टैंक से गुन्नूघाट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यातायात संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
आदेशानुसार 25 जून 2026 को रात्रि 9:00 बजे से 26 जून 2026 को प्रातः 5:00 बजे तक तथा 26 जून 2026 को दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक गुन्नूघाट से कच्चा टैंक वाया डाइट मार्ग पर सभी प्रकार के यातायात को परिवर्तित किया गया है। इस अवधि के दौरान निजी एवं एचआरटीसी बसों का संचालन दोनों दिशाओं में बस अड्डा नाहन से दिल्ली गेट होते हुए वाया वाल्मीकि बस्ती चौक मार्ग से किया जाएगा। 
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए गुन्नूघाट से कच्चा टैंक की ओर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को आवश्यकतानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />