पांवटा साहिब: यमुना नदी में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई छलांग
पांवटा साहिब में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने यमुना नदी में पुल से छलांग लगा दी। पूरी घटना गोविंद घाट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 28 सितंबर :
पांवटा साहिब में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने यमुना नदी में पुल से छलांग लगा दी। पूरी घटना गोविंद घाट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। व्यक्ति की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम यमुना में सर्च कर रही है।
अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
