शिलाई में कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता रघुवीर कपूर का पार्टी पदों से इस्तीफा
शिलाई विधानसभा क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां पमता निवासी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व प्रधान रघुबीर कपूर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से साझा करते हुए पार्टी में लगातार हो रही अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की और साफ शब्दों में कहा कि अब यह स्थिति उनके लिए “बर्दाश्त से बाहर” हो चुकी है।
शिलाई 01 - 05 - 2026 :

रघुबीर कपूर लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है, ऐसे में उनके इस कदम को कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके इस्तीफे के बाद शिलाई क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों के बीच नए समीकरण बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
What's Your Reaction?