डीसी ने 12 गाइड्स को प्रदान किए राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र

 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने जिले की 12 गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार के प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Nov 7, 2026 - 17:06
 0  1
डीसी ने 12 गाइड्स को प्रदान किए राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र

यंगवार्ता न्यूज - ऊना 7 नवंबर : 


 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने जिले की 12 गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार के प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


उपायुक्त ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ सेवा भाव विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने गाइड्स को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज और देश के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।


समारोह में जिला मुख्य आयुक्त एवं उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, जिला सचिव पवन कुमार, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सोनू कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) मोनिका राणा, रेंजर कमिश्नर शिवानी देवी तथा गाइड कैप्टन पवन कुमारी पटियाल और रामदेई उपस्थित रहीं।


अधिकारियों एवं गाइड कैप्टन्स ने भी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />