राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी निकायों में वार्डों के परिसीमनको लेकर कार्यक्रम जारी 

राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी निकायों में वार्डों के परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार शिमला जिले में नगर परिषद रोहड़ू, नगर पंचायत नारकंडा, नगर परिषद ऊना और कांगड़ा जिले की नगर पंचायत बीड़ में वार्डों का परिसीमन किया जाएगा

Mar 12, 2026 - 19:39
 0  7
राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी निकायों में वार्डों के परिसीमनको लेकर कार्यक्रम जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-03-2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी निकायों में वार्डों के परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार शिमला जिले में नगर परिषद रोहड़ू, नगर पंचायत नारकंडा, नगर परिषद ऊना और कांगड़ा जिले की नगर पंचायत बीड़ में वार्डों का परिसीमन किया जाएगा। 

इनमें रोहड़ू, नारकंडा और ऊना में क्षेत्र शामिल किए गए हैं, जबकि बीड़ को नई नगर पंचायत बनाया गया है। अंतिम परिसीमन के बाद वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया 6 अप्रैल तक पूरी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने यह अधिसूचना जारी की है।

वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रस्ताव 12 मार्च को प्रकाशित कर दिया गया है। इसके बाद संबंधित नगर क्षेत्र के लोग 19 मार्च तक आपत्तियां व सुझाव दे सकेंगे। इन आपत्तियों और सुझावों का निपटारा संबंधित उपायुक्त की ओर से 23 मार्च तक किया जाएगा। यदि किसी पक्ष को उपायुक्त के आदेश से आपत्ति होती है तो वह आदेश जारी होने के सात दिन के भीतर संबंधित मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) के पास अपील दायर कर सकता है। 

मंडलायुक्त की ओर से अपीलों का निपटारा 1 अप्रैल तक किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा वार्ड परिसीमन के अंतिम आदेश 2 अप्रैल तक जारी किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती या अपील दायर नहीं की जाती, तो संबंधित उपायुक्त अंतिम परिसीमन आदेश जारी कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow