राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की जिला स्तरीय प्रदर्शनी में 55 स्कूलों के बच्चों ने पेश किए मॉडल

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में आज जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जिला के 55 स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया।

Feb 28, 2026 - 19:25
 0  3
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की जिला स्तरीय प्रदर्शनी में 55 स्कूलों के बच्चों ने पेश किए मॉडल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  28-02-2026
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में आज जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जिला के 55 स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। 
मीडिया से बात करते हुए उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता सिरमौर रीटा गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी में 55 स्कूलों के 110 छात्र हिस्सा ले रहे है और हर स्कूल के बच्चों द्वारा दो-दो वर्किंग मॉडल पेश किया जा रहे है। उन्होंने बताया कि इससे पहले स्कूल स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में इन बच्चों के मॉडल को बेहतर चुना गया है और इनका चयन जिला स्तर के लिए किया गया था। 
उन्होंने कहा कि साइंस , टेक्नोलॉजी , इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स पर बच्चों को मॉडल बनाने के लिए दिए जाते है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में इन विषयों के प्रति रुचि पैदा करना रहता है और बच्चे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लेते है। उन्होंने यह भी कहा कि इस जिला स्तरीय प्रदर्शनी में पहुंचे स्कूली बच्चों द्वारा बेहतरीन मॉडल पेश किए गए है जिसकी सराहना जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंची ज्यूरी द्वारा भी की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow