बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत छात्राओं को दिया जा रहा आत्म रक्षा का प्रशिक्षण

बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ईशाक मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला बाल विकास हि0प्र0 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नाहन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत पुलिस विभाग की सहायता से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलांवाला भूड तथा उच्च कन्या पाठशाला ददाहू में 22 से 24 जनवरी तक किशोरियों के लिए आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है

Jan 23, 2025 - 18:40
 0  31
बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत छात्राओं को दिया जा रहा आत्म रक्षा का प्रशिक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  23-01-2025
बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ईशाक मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला बाल विकास हि0प्र0 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नाहन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत पुलिस विभाग की सहायता से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलांवाला भूड तथा उच्च कन्या पाठशाला ददाहू में 22 से 24 जनवरी तक किशोरियों के लिए आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की दसवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राओं आत्मरक्षा संबंधी तकनीक की जानकारी प्राप्त कर आत्मरक्षा हेतू आत्मनिर्भर होने के लिए अग्रसर है। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में प्रतिभागी लड़कियां आत्मरक्षा हेतू विभिन्न तकनीकों को उत्सुकतापूर्वक सीख रही है और उसका अभ्यास भी कर रही है। उन्होंने बताया कि शिविर में सहायक उप पुलिस अधीक्षक करनेल सिंह, आरक्षी राहुल राणा व संजीव द्वारा प्रतिभागियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा विभिन्न प्रकार की तकनीक की जानकारी भी दी जा रही है। 
उन्होंने बताया कि वृत पर्यवेक्षक वीर सिंह तथा कु0 जाहिदा बानों ने प्रतिभागियों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बेटी है अनमोल, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुर्नविवाह योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत किशोरियों के लिए तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाआम्ब ने किया गया जिसके माध्यम से 48 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow