स्कूलों में बच्चो को लाइब्रेरी से जोड़ने पर दिया जा रहा है जोर, लाइब्रेरी मैनेजमेंट और रीडिंग रिलेटेड एक्टिविटीज पर दी ट्रेनिंग

 स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ किताबों से जोड़ने और उनमें पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के नाहन में जिला भर के शिक्षकों के लिए 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में लाइब्रेरी के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ बच्चों को लाइब्रेरी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करना रहा।

Nov 3, 2026 - 17:15
 0  11
स्कूलों में बच्चो को लाइब्रेरी से जोड़ने पर दिया जा रहा है जोर, लाइब्रेरी मैनेजमेंट और रीडिंग रिलेटेड एक्टिविटीज पर दी ट्रेनिंग
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 3 नवंबर : 
 
 स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ किताबों से जोड़ने और उनमें पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के नाहन में जिला भर के शिक्षकों के लिए 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में लाइब्रेरी के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ बच्चों को लाइब्रेरी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करना रहा।


कार्यशला प्रभारी डॉ मुनेश ने बताया कि कार्यशाला में जिला सिरमौर के सभी 16 शिक्षा खंडों से दो-दो शिक्षकों को इस प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इस कार्यशाला में शामिल शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये शिक्षक अपने-अपने शिक्षा खंडों में जाकर अन्य शिक्षकों को भी लाइब्रेरी मैनेजमेंट और रीडिंग रिलेटेड गतिविधियों का प्रशिक्षण देंगे। इससे जिला स्तर पर शुरू की गई इस पहल को ब्लॉक और फिर स्कूल स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि स्कूलों में लाइब्रेरी केवल किताबें रखने तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों के लिए सीखने और अपनी पढ़ने की क्षमता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बने।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />