हिमाचल की 1293 पंचायतों में वोटिंग जारी, 1 बजे तक हुआ 51% मतदान

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। वहीं, 1293 पंचायतों में आज पहले चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है, जोकि दोपहर 3 बजे तक चलेगी। चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

May 26, 2026 - 14:25
 0  4

  •  1 बजे तक हुआ 51 फीसदी मतदान
  • बिलासपुर में सुबह 11 बजे तक हुआ 39% मतदान
  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चुनावी ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर संबंधित कर्मचारी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
  • नूरपुरः सुलयाली की प्रगति भारद्वाज ने पहली बार डाला वोट
    • 11 बजे तक हुआ लगभग 36 फीसदी मतदान
    • चंबा जिले के टिकरी मिन्हास पंचायत के वॉर्ड नंबर 1 से 100 वर्षीय रेस्मो देवी अपना वोट डालने पहुंची।
    • शिमला में चल रहे विभिन्न पंचायतों में 11 बजे तक औसतन 37.68% मतदान हुआ है।
      • ऊना की 86 ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow