शिक्षा मंत्री ने 5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई में 5 करोड़ 36 लाख की राशि से बनने वाले विकास खंड अधिकारी कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरिक्षण किया

Mar 30, 2026 - 13:04
 0  2
शिक्षा मंत्री ने 5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

अधिकारियों को दिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-03-2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई में 5 करोड़ 36 लाख की राशि से बनने वाले विकास खंड अधिकारी कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरिक्षण किया। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह भवन कोटखाई की जनता के लिए एक बड़ी सौगात होगा। इसके बनने से विकास खंड कोटखाई में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधा होगी और विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी। 

पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह कार्य एक मील का पत्थर साबित होगा। गौरतलब है कि यह एक पांच मंज़िला भवन होगा जिसमें खंड विकास अधिकारी के कार्यालय एवं आवास के अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए नई तकनीक से युक्त कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन के प्रथम तल पर एक पुस्तकालय का निर्माण भी किया जा रहा है जिससे पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सहित जनसामान्य को भी लाभ होगा।  

इस भवन में लिफ्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कैंटीन का भी प्रावधान इस भवन में रखा गया है। इस भवन की सबसे ऊपरी मंज़िल में पंचायत समिति हॉल का निर्माण भी किया जाना है, जिसमें समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हो सकेगा।

रोहित ठाकुर ने इस भवन के निर्माण से जुड़े सभी अधिकारियों एवं निर्माणकर्ताओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में खंड विकास अधिकारी कोटखाई का कार्यालय एक अलग उदहारण प्रस्तुत करेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow