मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं शिमला जिला के रामपुर के तहत तकलेच-काशापाट में हुई सड़क दुर्घटना में छः लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Jun 27, 2026 - 13:20
 0  4
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

यंगवार्ता न्यूज शिमला 27 जून, 2026 : 


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं शिमला जिला के रामपुर के तहत तकलेच-काशापाट में हुई सड़क दुर्घटना में छः लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता एवं राहत प्रदान की जाए।


मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow