किराए के मकान में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; एक गिरफ्तार

पालमपुर के राम चौक निवासी एक विवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव लाहला स्थित एक किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

May 9, 2026 - 20:36
 0  11
किराए के मकान में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; एक गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

पालमपुर 09 मई, 2026 : 

पालमपुर के राम चौक निवासी एक विवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव लाहला स्थित एक किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मृतक के परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से साफ इंकार किया है और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका होने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि शुभम ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी मौत के पीछे किसी का हाथ है। परिजनों का दावा है कि जिस अवस्था में शुभम का शव फंदे से लटका मिला, वह कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि फंदे पर लटके युवक की टांगें पीछे की ओर मुड़ी हुई थीं और शरीर पूरी तरह से नहीं लटका था। इसी आधार पर वे इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

परिजनों द्वारा जताए गए शक के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मृतक शुभम की पत्नी से भी पूछताछ की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow