30% पार्किंग महंगी, 10% कूड़ा शुल्क बढ़ा—कांग्रेस सरकार ने जनता पर डाला दोहरी मार”: संदीपनी भारद्वाज

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने शिमला में पार्किंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी और कूड़ा शुल्क में वृद्धि को लेकर कांग्रेस सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डालने वाला है।

Apr 30, 2026 - 16:16
 0  3
30% पार्किंग महंगी, 10% कूड़ा शुल्क बढ़ा—कांग्रेस सरकार ने जनता पर डाला दोहरी मार”: संदीपनी भारद्वाज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला 30 अप्रैल 2026:

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने शिमला में पार्किंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी और कूड़ा शुल्क में वृद्धि को लेकर कांग्रेस सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डालने वाला है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि “नगर निगम द्वारा पार्किंग दरों में 30% तक की वृद्धि और कूड़ा शुल्क में 10% बढ़ोतरी यह साबित करती है कि कांग्रेस सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है और अब आर्थिक बोझ डालकर अपनी नाकामियों को छिपा रही है।” उन्होंने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले जहां 0-2 घंटे की पार्किंग फीस ₹15 थी, उसे बढ़ाकर ₹25 कर दिया गया है, वहीं 2-4 घंटे की फीस ₹30 से बढ़ाकर ₹50 कर दी गई है। इसके अलावा 12-24 घंटे की पार्किंग फीस ₹170 से बढ़ाकर ₹260 कर दी गई है, जो लगभग 50% तक की बढ़ोतरी दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि केवल पार्किंग ही नहीं, बल्कि कूड़ा शुल्क में भी जनता को झटका दिया गया है। “घरेलू उपभोक्ताओं से अब ₹156 प्रतिमाह शुल्क लिया जा रहा है, जबकि दुकानों, होटलों और अन्य संस्थानों पर ₹428 से लेकर ₹1074 तक का मासिक शुल्क लगाया जा रहा है—यह सीधे-सीधे आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर बोझ है,” उन्होंने कहा।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार एक तरफ महंगाई कम करने के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ हर सेवा पर शुल्क बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही है। “पानी महंगा, बिजली महंगी, सीमेंट महंगा और अब पार्किंग व कूड़ा शुल्क भी महंगा—यह ‘विकास’ नहीं, बल्कि ‘वसूली मॉडल’ है,” उन्होंने तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि रहायशी क्षेत्रों में पार्किंग आवंटन प्रक्रिया में बदलाव भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा और आम नागरिकों को अतिरिक्त शुल्क व प्रक्रियाओं के जाल में फंसाया जाएगा। 

संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार से मांग की कि इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस लिया जाए। “अगर यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर इस लूट के खिलाफ आंदोलन करेगी,” उन्होंने चेतावनी दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow