सड़क पर भारी मलबा और पत्थर आने से दूल्हा और बरातियों ने पंडोह नाला में वाहनों में बैठकर बिताई रात

मूसलाधार बारिश ने दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए जा रहे दूल्हे की राह रोक ली। दूल्हे और बरातियों की पंडोह नाला में वाहनों में ही रात कटी। भारी बारिश के बाद मलबा और पत्थर आने से सड़क बंद हो गई

Jul 13, 2025 - 12:46
 0  103
सड़क पर भारी मलबा और पत्थर आने से दूल्हा और बरातियों ने पंडोह नाला में वाहनों में बैठकर बिताई रात
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     13-07-2025

मूसलाधार बारिश ने दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए जा रहे दूल्हे की राह रोक ली। दूल्हे और बरातियों की पंडोह नाला में वाहनों में ही रात कटी। भारी बारिश के बाद मलबा और पत्थर आने से सड़क बंद हो गई थी।

शादी का मुहूर्त तक बदलना पड़ा। सुबह नौ बजे सड़क बहाल होने के बाद दूल्हा और बराती दुल्हन के घर के लिए रवाना हुए। दुल्हन के घर पहुंचने का मुहूर्त सुबह सात बजे का था, लेकिन दूल्हे के साथ बरात की पूरी रात पंडोह नाला में ही कटी। 

शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुल्लू के सैंज से अजय कुमार की बरात दुल्हन के घर सरकाघाट के लिए रवाना हुई थी। बरात पंडोह नाला के पास पहुंची तो भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इस कारण सड़क बंद हो गई। दूल्हे समेत 60 से अधिक बराती फंस गए। मूसलाधार बारिश के चलते दूल्हा और बरातियों ने वाहनों में बैठकर ही रात काटी। 

सुबह मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। मार्ग 9 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। इसके बाद अजय कुमार सरकाघाट के लिए निकले। दुल्हन के घर पहुंचने का मुहूर्त सुबह 7 बजे का था। इसके बाद पुरोहित ने दूसरा मुहूर्त देखकर शादी की रस्में पूरी करवाईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow