सरदार अवनीत सिंह लांबा ने सोहन सिंह मैमोरियल दंगल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

पांवटा साहिब के देवीनगर में सोहन सिंह मैमोरियल दंगल प्रतियोगिता का आज पांवटा कांग्रेस मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह लांबा ने शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में आज आसपास के इलाकों के पहलवानों ने भाग लिया

Nov 13, 2024 - 22:24
 0  26
सरदार अवनीत सिंह लांबा ने सोहन सिंह मैमोरियल दंगल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    13-11-2024

पांवटा साहिब के देवीनगर में सोहन सिंह मैमोरियल दंगल प्रतियोगिता का आज पांवटा कांग्रेस मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह लांबा ने शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में आज आसपास के इलाकों के पहलवानों ने भाग लिया। ये आयोजन सैनी परिवार की ओर से किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में कल कई राज्यों के नामी पहलवान भी भाग ले रहे हैं, जो अपने-अपने दांव- पेच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। दंगल के पहले दिन लोकल कुश्तियों के लिए निर्धारित किया गया है,जिसमें स्थानीय पहलवानों का मुकाबला हो रहा है।

इन कुश्तियों में विजेता को 11,000 रुपये की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। दूसरे दिन, 13 नवंबर को अखिल भारतीय कुश्तियों का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के जाने-माने पहलवान भाग लेंगे। इस प्रति के विजेता को 51,000 रुपये की इनाम दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow