गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन के छात्रावास की समस्याओं को लेकर सांसद से मिले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई द्वारा आज गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय के छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं को लेकर सांसद  सुरेश कश्यप  को ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद ने छात्रावास में विद्यार्थियों को पेश आ रही सुविधाओं की कमी को सांसद महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा तथा छात्रावास के लिए आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध करवाने की मांग की।

Aug 22, 2026 - 14:00
 0  25
गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन के छात्रावास की समस्याओं को लेकर सांसद से मिले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता


 यंगवार्ता न्यूज - नाहन 22 अगस्त : 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई द्वारा आज गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय के छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं को लेकर सांसद  सुरेश कश्यप  को ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद ने छात्रावास में विद्यार्थियों को पेश आ रही सुविधाओं की कमी को सांसद महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा तथा छात्रावास के लिए आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध करवाने की मांग की।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय के छात्रावास में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए रहते हैं। छात्रावास विद्यार्थियों के लिए केवल रहने का स्थान ही नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा एवं दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाना आवश्यक है। वर्तमान में छात्रावास में पर्याप्त फर्नीचर की सुविधा न होने के कारण विद्यार्थियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए छात्रावास में विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार उचित एवं पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध करवाने की मांग रखी गई।

ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन एवं संबंधित विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। छात्रावास में पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने तथा दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सकेगा। परिषद ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करवाने का आग्रह किया।

सांसद सुरेश कश्यप ने विद्यार्थी परिषद द्वारा रखी गई मांग को गंभीरता से सुना और विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि छात्रावास में फर्नीचर उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कार्य को जल्द से जल्द करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने सांसद का विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से सुनने तथा उसके शीघ्र समाधान का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया। परिषद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से उठाती रहेगी। छात्रावास में सुविधाओं के विस्तार एवं विद्यार्थियों की अन्य आवश्यक समस्याओं के समाधान के लिए भी परिषद भविष्य में निरंतर प्रयासरत रहेगी।

इस अवसर पर तहसील संयोजक नाहन निखिल भारद्वाज, इकाई अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, इकाई मंत्री रुद्र शर्मा सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />