स्कूलों में बढ़ते यौन शोषण के मामले चिंतनीय विषय , दो स्कूलों की 30 छात्राओं ने शिक्षकों पर लगाए आरोप : नाथूराम चौहान

सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दो सरकारी स्कूलों में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आने पर समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है साथ ही स्कूलों में पेश आ रही इन घटनाओं पर चिंता जताई है

Jun 26, 2025 - 19:10
Jun 26, 2025 - 19:41
 0  58
स्कूलों में बढ़ते यौन शोषण के मामले चिंतनीय विषय , दो स्कूलों की 30 छात्राओं ने शिक्षकों पर लगाए आरोप : नाथूराम चौहान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  26-06-2025
सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दो सरकारी स्कूलों में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आने पर समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है साथ ही स्कूलों में पेश आ रही इन घटनाओं पर चिंता जताई है। 
नाहन में मीडिया से बात करते हुए नाथूराम चौहान ने कहा कि पहले राजगढ़ क्षेत्र में 24 छात्राओं के साथ शिक्षक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया और अब इसी क्षेत्र के एक अन्य सरकारी स्कूल में 6 छात्राओं के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया जो बेहद गंभीर विषय है। नाथूराम चौहान ने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस संवेदनशील विषय को लेकर गंभीर नही है। 
उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा दबाव डालने के बाद ही राजगढ़ में सामने आए मामले पर कार्रवाई हुई और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। नाथूराम चौहान ने यह भी कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि सभी शिक्षण संस्थानों के भीतर लिंग संवेदनशील कमेटियां सक्रिय है और वहां पर इन कमेटियों का गठन नहीं किया गया है। जल्द से जल्द यह कमेटीयां गठित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के मामले सामने ना आए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow