अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सुन्नी में चलाया भांग उन्मूलन अभियान 

Jun 26, 2025 - 16:08
 0  28
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सुन्नी में चलाया भांग उन्मूलन अभियान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-06-2025

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत सुन्नी के विभिन्न स्थानों पर उगे भांग के पौधों के उन्मूलन के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने मुख्य रूप से भांग के पौधों को उखाड़ा।  

उपमंडल दण्डाधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा ने स्वयं सेवियों को इस दिवस के अवसर पर जागरूक किया और नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और साथ ही आग्रह किया कि इस अभियान का हिस्सा बने और यदि अपने घरों या संस्थानों के समीप यदि इसे पौधे दिखे तो उन्हें भी हटाए। 

इस अवसर पर उन्होंने समस्त कार्यालय अध्यक्षों से भी आग्रह किया कि अपने कार्यालय के समीप यदि कोई ऐसे पौधे दिखे तो उन्हें भी हटाए। नगर पंचायत सुन्नी के कर्मचारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश नेगी तथा स्कूल के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक और अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow