हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सातों मोर्चों की नई कार्यकारिणी की कर दी घोषणा  

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सातों मोर्चों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि इन टीमों का उद्देश्य पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को सशक्त बनाना

Oct 17, 2025 - 20:51
 0  44
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सातों मोर्चों की नई कार्यकारिणी की कर दी घोषणा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-10-2025

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सातों मोर्चों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि इन टीमों का उद्देश्य पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को सशक्त बनाना है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने नई प्रदेश टीम का गठन किया। इसमें मीनाक्षी राणा, रंजू रस्तोगी, सुमन ठाकुर, अनुराधा शर्मा, प्रतिभा कंवर और मीना ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया है। कमलेश कुमारी और सीमा चंदेल महामंत्री होंगी। 

सचिव का जिम्मा कमलेश मेहता, अंजना चंदेल, रविता भारद्वाज, किरण कौंडल, संध्या अग्रवाल और मनीषा सूद को सौंपा गया है। कार्यालय सचिव कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण छाजटा, सह कोषाध्यक्ष रीतू धमीर, कार्यालय सह सचिव शशि कमाल्टा को बनाया गया है।

मीडिया प्रभारी विनती शर्मा, मीडिया सह प्रभारी मधु सूद, रूपा शारदा, अंजना शर्मा, उर्मिला डोगरा और सत्यमेव जयते होंगी। मुख्य प्रवक्ता अंजना शर्मा, प्रवक्ता मंजू जरयाल, भानू कपूर, अनिता चौधरी, अनिता गर्ग, संजू शर्मा, सुषमा शर्मा, पूजा वालिया और प्रियंका अग्रवाल बनाई गई है। 

सोशल मीडिया संयोजक इंदू ठाकुर वैद्य, सोशल मीडिया सह संयोजक अमृता चौहान, सोनिया बंटा, कमलेश शर्मा और सीमा कन्याल होंगी। आईटी संयोजक कनिष्का चोपड़ा, आईटी सह संयोजक शीतल भारद्वाज, पूनम धीमान, कृष्णा ठाकुर, मीना कुमारी, शशि मल्होत्रा, सरोज ठाकुर और पूजा ठाकुर होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow