सिरमौर पुलिस ने ग्राम किरतपुर में हुए उग्र प्रदर्शन में शामिल चार लोगों को लिया हिरासत में

जिला सिरमौर के माजरा क्षेत्र की ग्राम किरतपुर में बीते कल हुए लड़की के अपहरण मामले में उग्र प्रदर्शन में शामिल चार लोगों को सिरमौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनमें दो लोग हिंदू संगठनों के पदाधिकारी है , जबकि एक नाहन पंचायत का उप प्रधान और एक अन्य पंचायत का प्रतिनिधि बताया जा रहा है। चारों लोगों को पुलिस थाना नाहन में रखा गया है

Jun 14, 2025 - 19:10
 0  202
सिरमौर पुलिस ने ग्राम किरतपुर में हुए उग्र प्रदर्शन में शामिल चार लोगों को लिया हिरासत में
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-06-2025
जिला सिरमौर के माजरा क्षेत्र की ग्राम किरतपुर में बीते कल हुए लड़की के अपहरण मामले में उग्र प्रदर्शन में शामिल चार लोगों को सिरमौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनमें दो लोग हिंदू संगठनों के पदाधिकारी है , जबकि एक नाहन पंचायत का उप प्रधान और एक अन्य पंचायत का प्रतिनिधि बताया जा रहा है। चारों लोगों को पुलिस थाना नाहन में रखा गया है। 
आरोप है कि यह लोग ग्राम किरतपुर में लापता हुई लड़की के मामले में माहौल खराब करने का काम कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुऎ हिंदू संगठन के पदाधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि ग्राम किरतपुर में हिंदू समाज की एक लड़की लापता हुई थी पुलिस ने लड़की को तलाशने की बजाय हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को ही हिरासत में लिया है। 
माहौल अन्य समुदाय के लोगों ने बिगड़ा , पत्थर बाजी की मौके पर पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा और इसके बावजूद भी पुलिस ने हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को ही हिरासत में लेने का काम किया है जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने बताया की हिंदू संगठन के मानव शर्मा, सुमित चौधरी समेत नाहन पंचायत के उप प्रधान जय प्रकाश समेत एक अन्य पंचायत प्रतिनिधि राज कुमार को हिरासत में लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow