प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ देश , विकसित भारत संकल्प सभा के अवसर पर बोले , भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल 

जिला मुख्यालय नाहन स्थित सिरमौर भाजपा के जिला दीप कमल कार्यालय में माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर नाहन मंडल ,धारटी नाहन मंडल की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के उपलब्धियों पर 11 साल पर चर्चा कर इन उपलब्धियां को आम आदमी तक पहुंचाने का फैसला लिया

Jun 14, 2025 - 19:12
Jun 14, 2025 - 19:50
 0  21
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ देश , विकसित भारत संकल्प सभा के अवसर पर बोले , भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-06-2025
जिला मुख्यालय नाहन स्थित सिरमौर भाजपा के जिला दीप कमल कार्यालय में माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर नाहन मंडल ,धारटी नाहन मंडल की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के उपलब्धियों पर 11 साल पर चर्चा कर इन उपलब्धियां को आम आदमी तक पहुंचाने का फैसला लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश के सभी 171 मंडलों में विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। राजीव बिंदल ने कहा कि देश की सरकार मौजूदा समय में विकास के प्रति कटिबद्ध है और यह देखने को मिलता था कि सरकारे नारे लगाकर चुनाव जीतती आई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं ने गरीबी हटाने का नारा लगाया मगर गरीबी हटाने का कोई काम नहीं किया। 
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विकास के मॉडल के ऊपर चुनाव लड़ना और वोट डालना इसी दिशा में काम किया। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनी और 2019 में चुनाव विकास के मॉडल पर लड़ा गया। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था जबकि 2014 से 2019 के बीच नई डिजिटल भारत का जन्म हुआ और उस भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ जिसका जिक्र खुद राजीव गांधी करते थे। राजीव बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 3 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन लाभार्थियों के खाते में हो चुका है। राजीव बिंदल ने कहा कि गरीब कल्याण अब एक नारा नहीं है एक विषय बन गया है। 
उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान, 80 करोड़ को मुक्त राशन मिलना, 13 करोड़ घरों में पानी के कनेक्शन लगा 11 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलना और 9 करोड़ किसान परिवारों को हर साल ₹6000  किसान सम्मान निधि के रूप में मिलना अपने आप में महत्वपूर्ण है।राजीव बिंदल यह भी कहा कि युवाओं के उत्थान के लिए स्टार्टअप इंडिया स्टैंड अप इंडिया जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है साथ ही देश लगातार आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में कांग्रेस के समय में देश आर्थिक तौर पर 11वीं पायदान पर था और मौजूदा में आर्थिक मामले में जापान को छोड़कर चौथे स्थान पर आ गया है। 
उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत विकसित भारत का सपना भी पूरा करेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता,अक्षय भरमौरी, मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा , मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर , मनीष चौहान , आरआर शर्मा , सुरेंद्र हिंदुस्तानी , मानसिंह , धीरज गुप्ता , वीरेंद्र ठाकुर , नीति अग्रवाल , श्यामा पुंडीर , ममता रानी , चंचल , संजय चौहान , प्रवीण रूपेंद्र ठाकुर और जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow