धारवा के लोगो ने फिर कायम की मिसाल, पूरा पैनल चुना गया निर्विरोध
विकासखंड शिलाई की पंचायत धारवा ने दूसरी बार पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य सर्व सहमति से चुने गए है। रीना देवी पत्नी खजाना सिंह प्रधान, अतर सिंह ठाकुर उप प्रधान को जनता ने सर्व सहमति से चुना गया है।
शिलाई 13 मई, 2026 :
विकासखंड शिलाई की पंचायत धारवा ने दूसरी बार पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य सर्व सहमति से चुने गए है। रीना देवी पत्नी खजाना सिंह प्रधान, अतर सिंह ठाकुर उप प्रधान को जनता ने सर्व सहमति से चुना गया है।
धारवा के बुद्धिजीवी लोग विकास के प्रति बहुत सजग है, इसलिए पिछले चुनाव में भी पंचायत के पुरे पैनल को सर्व सहमति से चुना गया था और इस बार फिर से जागरूक और सजगता का परिचय देते हुए पूरी पंचायत पेनल को निर्विरोध चुनने का फैसला लिया गया है।
ग्राम पंचायत धारवा से एससी परिवार की महिला को मौका मिला है, उप प्रधान के पद के लिए छोटे से गांव बुढ़ियाण कांडो के गरीब परिवार से सम्बन्ध रखने वाले अतर सिंह ठाकुर को मौका दिया गया है, धारवा, द्राबिल व झकांडो से बीडीसी पद के लिए झकांडो पंचायत से एक उमीदवार ने अपनी दावेदारी पेश की है जबकि दो पंचायत धारवा व द्राबिल की जनता ने गांव धारवा के रोहित को सर्व सहमति से अपना उमीदवार दिया है। धारवा गांव के ढीम्मेदार का हर पंचायत चुनाव में पंचायत की जनता को एकजुट रखने के इस निर्णय को क्षेत्र की जनता सराहना कर रही है
नई पंचायत बनने के दूसरी बार धारवा को प्रगति की और बढ़ाने के लिए गांव धारवा के लोग इस प्रकार के फैसले ले कर क्षेत्र में एकजुटता के सन्देश का सबसे बड़ा उदहारण है। सर्व सहमति से पंचायत को चुने जाने का उद्देश्य पंचायत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने ले जाना है।
What's Your Reaction?


