सिरमौर पुलिस लाइन नाहन में आयोजित महिला एवं पुरुष आरक्षी भर्ती परीक्षा आज संपन्न  

जिला सिरमौर पुलिस लाइन नाहन में आयोजित महिला एवं पुरुष आरक्षी भर्ती परीक्षा शुक्रवार को सपन्न हुई। महिला आरक्षी पद के लिए 11 से 14 फरवरी  तक परीक्षा आयोजित...

Feb 21, 2025 - 21:00
 0  14
सिरमौर पुलिस लाइन नाहन में आयोजित महिला एवं पुरुष आरक्षी भर्ती परीक्षा आज संपन्न  

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     21-02-2025

जिला सिरमौर पुलिस लाइन नाहन में आयोजित महिला एवं पुरुष आरक्षी भर्ती परीक्षा शुक्रवार को सपन्न हुई। महिला आरक्षी पद के लिए 11 से 14 फरवरी  तक परीक्षा आयोजित हुई।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 4,114 महिला अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए, जिनमें से 2,764 ने परीक्षा में भाग लिया। शारीरिक परीक्षा के दौरान 622 महिला अभ्यर्थी सफल रहीं, जबकि 2,142 असफल रहीं।

वहीं पुरुष आरक्षी पद के लिए 15 से 21 फरवरी 2025 तक परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान 7,088 पुरुष अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए, जिनमें से 5,247 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 1,315 पुरुष अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 3,932 असफल हुए।

 भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन 21 फरवरी 2025 को 1,088 पुरुष अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिनमें से 662 ने भाग लिया। शारीरिक परीक्षा के बाद 132 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 530 असफल हो गए।

इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में महिला और पुरुष मिलाकर कुल 11,202 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए। इनमें से 8,011 ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 1,937 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि 6,074 अभ्यर्थी परीक्षा पास करने में असफल रहे। सिरमौर पुलिस ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और असफल अभ्यर्थियों से आगामी अवसरों में और मेहनत करने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow