सिरमौर भाजपा ने किया संगठन का विस्तार, पंचायती राज प्रकोष्ठ में नई नियुक्त किये पदाधिकारी
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व प्रदेश संयोजक सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा प्रदेश संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ट विनोद ठाकुर से विचार विमर्श के बाद जिला सिरमौर के भाजपा के 12 मंडलों व जिला अध्यक्ष सहित सभी पार्टी प्रत्याशियों से चर्चा के उपरांत पंचायती राज प्रकोष्ठों के मंडल स्तर के संयोजक व सह संयोजक तुरंत प्रभाव से नियुक्त किया गया है
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 11-02-2026
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व प्रदेश संयोजक सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा प्रदेश संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ट विनोद ठाकुर से विचार विमर्श के बाद जिला सिरमौर के भाजपा के 12 मंडलों व जिला अध्यक्ष सहित सभी पार्टी प्रत्याशियों से चर्चा के उपरांत पंचायती राज प्रकोष्ठों के मंडल स्तर के संयोजक व सह संयोजक तुरंत प्रभाव से नियुक्त किया गया है। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला सिरमौर के संयोजक विजेश कुमार गोयल व जिला सह-संयोजक राजेंद्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के नाहन विस क्षेत्र के माता त्रिलोकपुर मंडल , धारटीधार मंडल और माता कटासन मंडल , पांवटा साहिब विस क्षेत्र के आंज-भोज व पांवटा साहिब मंडल, पच्छाद विस क्षेत्र के सराहन व राजगढ़ मंडल, तथा शिलाई विस क्षेत्र के नेडापार मंडल व शिलाई मंडल एवं रेणुका जी विधानसभा के ददाहू, नोहराधार व संगड़ाह मंडल से पंचायती राज प्रकोष्ठों के मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजक को नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?

