छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दरबार नव वर्ष पर उमड़ा भक्तों का सैलाब , हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

नव वर्ष के उपलक्ष पर हाल ही में पश्मी विराजमान हुए चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पश्मी पहुंचे, जबकि गत शाम ही हजारों श्रद्धांओं ने पश्मी पहुंचे कर रात्रि जागरण के बाद सुबह महासू महाराज के दर्शन पाए। नए साल की सुबह से श्रद्धालुओं की लगातार दर्शन के लिए लम्बी कतारों में महाप्रभु के दर्शन के लिए आतुर दिखे, उत्तराखंड व हिमाचल क्षेत्र से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के महासू महाराज के उधघोष से पूरा दिन महासू नगरी पश्मी गूंजती रही

Jan 1, 2026 - 19:01
Jan 1, 2026 - 19:52
 0  29
छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दरबार नव वर्ष पर उमड़ा भक्तों का सैलाब , हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  01-01-2026

नव वर्ष के उपलक्ष पर हाल ही में पश्मी विराजमान हुए चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पश्मी पहुंचे, जबकि गत शाम ही हजारों श्रद्धांओं ने पश्मी पहुंचे कर रात्रि जागरण के बाद सुबह महासू महाराज के दर्शन पाए। नए साल की सुबह से श्रद्धालुओं की लगातार दर्शन के लिए लम्बी कतारों में महाप्रभु के दर्शन के लिए आतुर दिखे, उत्तराखंड व हिमाचल क्षेत्र से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के महासू महाराज के उधघोष से पूरा दिन महासू नगरी पश्मी गूंजती रही। गौर हो कि इतिहास में पहली बार सिरमौर के गुमनाम गांव पश्मी में चालदा महाराज के विराजमान के बाद पश्मी गांव आस्था का केंद्र बन चुका है। 

पश्मी का नाम हर जगह अब चर्चाओं में रहता है ओर हर वक्त लोगों की सोशल मीडिया पर मंदिर के साथ ली गई यादगार सेल्फियों में खूब प्रचारित किया गया है। महासू समिति पश्मी सदस्य प्रकाश चौहान ने बताया की पिछली शाम को ही लगभग पांच हजार श्रद्धालु पश्मी पहुंच चुके थे , जिन्होंने सुबह चालदा महाराज के दर्शन के किए। सुबह से करीब दस हजार श्रद्धालु छत्रधारी के दरबार में दस हजार के करीब श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है। उन्होंने बताया कि पश्मी में महाराज के दर्शन के लिए लोग पहुंचते है, जिसकी व्यवस्था के लिए गांव के बच्चे , महिला सहित बाहर से पहुंचे बकटों की सेवा जुटे हुए है। गाड़ियों की पार्किंग , श्रद्धालुओं को भोजन की व्यवस्था , मंदिर परिसर में रात्रि ठहराव की व्यवस्था में दिन रात सेवा में जुटे है। 

उन्होंने बताया कि श्रद्धांलुओं की बढ़ती संख्या के चलते पानी की सप्लाई मंदिर के लिए जोड़ी गई है। पानी की आपूर्ति के आभाव से गांव पहुंच रहे श्रद्धांलुओं को नहाने व शौच के लिए पानी की समस्या से जूझ रहे है। साथ ही शिलाई बाजार से हॉस्पिटल तक ट्रैफिक जाम भी समस्या बनती जा रही है, जिस के निदान के लिए महासू समिति पश्मी हॉस्पिटल से वन वे रास्ते की मरमत कर जल्दी से गाड़ियों के लिए खोलने का प्रयास कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow