सरकार से नाराज शिलाई का किसान , गेहूं बीज वितरण पर विभागीय कर्मियों की कार्यप्रणाली पर किसानों के उठाए सवाल
शिलाई विधानसभा के कृषि कार्यालय में स्टाफ न होने से सूबे के किसानों को दर्जनों मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा कृषकों की खेतीबाड़ी बेहतर करने की बात तो दूर , समय पर खाद , बीज ओर दवाइयों की पूर्ति तक नही हो पाती है। किसानों के लिए यदि कोई सप्लाई आती भी है तो केवल सिफारिशी लोगों को ही मिल पाती है , जिससे क्षेत्र के गरीब किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई 05-11-2024
शिलाई विधानसभा के कृषि कार्यालय में स्टाफ न होने से सूबे के किसानों को दर्जनों मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा कृषकों की खेतीबाड़ी बेहतर करने की बात तो दूर , समय पर खाद , बीज ओर दवाइयों की पूर्ति तक नही हो पाती है। किसानों के लिए यदि कोई सप्लाई आती भी है तो केवल सिफारिशी लोगों को ही मिल पाती है , जिससे क्षेत्र के गरीब किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। क्षेत्र के किसान कुन्दन सिंह , राजेश , मिजु , प्रकाश चंद और संदीप ने बताया कि मक्की की कटाई के बाद किसानों को गेहूं के बीज की सप्लाई अभी तक नही मिल पाई है।
What's Your Reaction?



