कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कौंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे होने पर सदस्यों को दी बधाई  

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कौंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे होने पर सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पूर्व 20 अगस्त 1925 को भारत के वायसराय लॉर्ड रीडिंग ने इस भवन का लोकार्पण किया

Aug 21, 2025 - 12:32
Aug 21, 2025 - 12:40
 0  2
कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कौंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे होने पर सदस्यों को दी बधाई  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-08-2025

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कौंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे होने पर सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पूर्व 20 अगस्त 1925 को भारत के वायसराय लॉर्ड रीडिंग ने इस भवन का लोकार्पण किया था। यह भव्य भवन कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। 

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि सौ साल पहले यह भवन अस्तित्व में आया। तब से यह कौंसिल चैंबर हमारे विधायी इतिहास के निर्णायक क्षणों का साक्षी रहा है। कभी इसमें केंद्रीय विधान सभा हुआ करती थी और इसकी दीवारों के भीतर महान हस्तियों की आवाज गूंजती थी। इसने वायसराय की भव्यता और विठ्ठलभाई पटेल और मोती लाल नेहरू जैसी महान हस्तियों की गरिमा और गौरव को देखा है। 

पठानिया ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद इस भवन ने कई उद्देश्यों की पूर्ति की। एक अक्तूबर 1963 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा का पहला सत्र यहां होने पर इतिहास रचा गया।

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को विधानसभा सदन में अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी सदस्यों को सद्भावना की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सहित सभी मंत्रियों और विधायकों ने सदन में सद्भावना शपथ लेते हुए दिवंगत राजीव गांधी को याद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow