लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के मकसद से भ्रमण पर निकले पंजाब के दो युवा साइकलिंग  

पंजाब के दो युवा साइकलिंग पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के मकसद से भ्रमण पर निकले हैं। पंजाब चंडीगढ़ हरियाणा हिमाचल होते हुए यह दो युवा साइकिल पर पांवटा साहिब से उत्तराखंड के लिए रवाना

Jun 22, 2025 - 17:07
 0  19
लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के मकसद से भ्रमण पर निकले पंजाब के दो युवा साइकलिंग  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

दिन प्रतिदिन बढ़ती वाहनों की संख्या, पर्यावरण को कर रही दूषित 

पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा,  हिमाचल के बाद उत्तराखण्ड के लिए हुए रवाना

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     22-06-2025

पंजाब के दो युवा साइकलिंग पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के मकसद से भ्रमण पर निकले हैं। पंजाब चंडीगढ़ हरियाणा हिमाचल होते हुए यह दो युवा साइकिल पर पांवटा साहिब से उत्तराखंड के लिए रवाना हुए हैं। मकसद लोगों को लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और यातायात दबाव के चलते दूषित होता पर्यावरण स्वछ व सुंदर बनाने के प्रति जागरूक करना है।

मीडिया से बात करते हुए साइकिल पर निकले युवा सुखप्रीत सिंह एवं सुखविंदर गिल ने बताया कि आज के समय में यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। दूसरी ओर हमारी युवा पीढ़ी खेलों से दूर होकर अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे रही है और नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही हैं। 

ऐसे में उन्होंने पंजाब से साइकिल के माध्यम से लोगों को जहां पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के मकसद से संदेश देने का बीड़ा उठाया है तो वही युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी फिटनेस की ओर ध्यान देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है । इसके अलावा उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी स्वछ भारत अभियान चलाया गया हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow