दूसरे चरण में सिरमौर की 90 पंचायतों में मतदान जारी, युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह
पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में सिरमौर जिला की 90 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया जारी है सुबह ठीक 7:00 मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारे मतदाताओं की लगी नजर आई।
दूसरे चरण में आज सिरमौर जिला की 90 पंचायतों में करीब 125673 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
नाहन की बनकला पंचायत में वोट डालने आई युवा मतदाताओं ने बताया पहली बार वह अपने वोट का इस्तेमाल कर रही है और उन्हें इस बात की खुशी है कि लोकतंत्र में वह अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रही है।
नाहन के बनकला में 80 वर्षीय सेवाराम तोमर ने भी मतदान किया उन्होंने कहा कि वयस्क होने के बाद से वह हर चुनाव में लगातार अपना वोट डालते है। उन्होंने युवाओं से भी बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की।
What's Your Reaction?



