दस साल बाद तैयार सीएचसी भवन, उद्घाटन से पहले ही टला कार्यक्रम, मुख्यमंत्री का सिरमौर दौरा रद्द होने से नहीं हो पाया उदघाटन

करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद तैयार हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहराधार के नए भवन के उद्घाटन का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। 23 सितंबर को प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सिरमौर दौरा रद्द होने के कारण नहीं हो पाया। लंबे समय से नए भवन के शुरू होने की आस लगाए बैठे नौहराधार सहित आसपास की करीब 18 पंचायतों के लोगों को इससे मायूसी हाथ लगी है।

Sep 23, 2026 - 17:45
 0  28
दस साल बाद तैयार सीएचसी भवन, उद्घाटन से पहले ही टला कार्यक्रम, मुख्यमंत्री का सिरमौर दौरा रद्द होने से नहीं हो पाया उदघाटन
यंगवार्ता न्यूज -संजीव ठाकुर नौहराधार : 

करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद तैयार हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहराधार के नए भवन के उद्घाटन का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। 23 सितंबर को प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सिरमौर दौरा रद्द होने के कारण नहीं हो पाया। लंबे समय से नए भवन के शुरू होने की आस लगाए बैठे नौहराधार सहित आसपास की करीब 18 पंचायतों के लोगों को इससे मायूसी हाथ लगी है।

नौहराधार क्षेत्र के लोगों के लिए यह स्वास्थ्य भवन लंबे समय से प्रमुख मांग रहा है। करीब दस वर्षों के इंतजार के बाद नवनिर्मित भवन तैयार हुआ और उद्घाटन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। स्वास्थ्य विभाग की और से भवन में सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि उद्घाटन के बाद नए भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होंगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा रद्द होने के साथ ही उद्घाटन कार्यक्रम भी टल गया।

नए भवन में मरीजों के लिए 30 बेड की सुविधा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला और लिफ्ट जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में यदि ये सभी सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध होती हैं, तो नौहराधार और आसपास की पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरदराज के अस्पतालों का रुख कम करना पड़ेगा।उद्घाटन को लेकर तैयारियों के बीच अस्पताल का सामान नए भवन में पहुंचाया गया था, लेकिन कार्यक्रम टलने के बाद अब सामान वापस पुराने भवन में लाया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर नए भवन को मरीजों के लिए पूरी तरह कब खोला जाएगा।

भवन तैयार, लेकिन स्टाफ और सुविधाओं पर सवाल....
दूसरी और ,नया भवन तैयार होने के बावजूद यहां डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के रिक्त पद भी चिंता का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल भवन तैयार होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं होगा, बल्कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारी और अन्य जरूरी कर्मचारी भी उपलब्ध करवाने होंगे। इसके साथ ही एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य सुविधाओं के लिए जरूरी उपकरण और दवाइयों की नियमित उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी।

क्षेत्रवासियों ने सरकार से मांग की है कि उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जल्द नई तारीख तय की जाए और भवन को बिना किसी और देरी के स्वास्थ्य विभाग के संचालन में लाया जाए। लोगों का कहना है कि नौहराधार करीब 18 पंचायतों का केंद्र बिंदु है और यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार से नए भवन के उद्घाटन के साथ ही पर्याप्त स्टाफ, जरूरी उपकरण, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। लोगों को अब उम्मीद है कि सरकार जल्द नई तारीख घोषित कर नवनिर्मित भवन को जनता के लिए समर्पित करेगी, ताकि करीब एक दशक से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त हो सके और क्षेत्रवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />