सेना में भर्ती के लिए कैडेट्स को दिया मार्गदर्शन शिविर , एआरओ शिमला ने छात्रों दी जानकारी 

सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं को सही जानकारी और दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) शिमला की ओर से 1 एचपी एनसीसी बटालियन , नाहन , जिला सिरमौर में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस सत्र में एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन मेजर विक्रम कुलकर्णी ने किया।

Jun 12, 2025 - 18:33
 0  25
सेना में भर्ती के लिए कैडेट्स को दिया मार्गदर्शन शिविर , एआरओ शिमला ने छात्रों दी जानकारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   12-06-2025

सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं को सही जानकारी और दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) शिमला की ओर से 1 एचपी एनसीसी बटालियन , नाहन , जिला सिरमौर में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस सत्र में एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन मेजर विक्रम कुलकर्णी ने किया। 
उन्होंने बताया कि सेना में शामिल होने के लिए कई प्रविष्टियाँ उपलब्ध हैं, जिनमें सैनिक जीडी , तकनीकी , क्लर्क/स्टोर कीपर , नर्सिंग असिस्टेंट , ट्रेड्समैन और अग्निवीर जैसी स्कीमें शामिल हैं। इसके अलावा, अधिकारी स्तर पर एनडीए , सीडीएस , टीईएस और एसीसी जैसी परीक्षाएं युवाओं के लिए अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने भर्ती से जुड़ी पात्रता , शारीरिक एवं चिकित्सा मानदंड, परीक्षा पैटर्न और दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी। मौके पर मौजूद कैडेट्स को पंपलेट्स , पुस्तिकाएं और भर्ती रैलियों से जुड़ी जानकारियां भी वितरित की गईं। 
कैडेट्स ने सेना के जीवन , प्रशिक्षण और भविष्य की संभावनाओं को लेकर उत्साह पूर्वक सवाल पूछे , जिनका मेजर कुलकर्णी ने बारीकी से जवाब दिया। इस मौके पर 1 HP एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव शर्मा ने ARO शिमला का आभार जताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में देश सेवा की भावना जगाते हैं और उन्हें एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाकर ARO शिमला और एनसीसी ने मिलकर हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सेना के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow