खैरात का ज़िक्र करने वाले मंत्री भूल गए है कि शिलाई की जनता ने उन्हें वोट दिया है , तभी आज वह सत्ता सुख भोग रहे है : बलदेव तोमर

भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान के हालिया बयान को पूरी तरह से तथ्यहीन, भ्रम फैलाने वाला और हिमाचल की जनता का अपमान करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और उसके मंत्री जब-जब अपने वादों और कामकाज में विफल होते हैं, तब-तब वे केंद्र सरकार को निशाना बनाकर अपनी नाकामी पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं।हर्षवर्धन चौहान द्वारा हिमाचल को केंद्र से खैरात न मिलने का बयान न केवल केंद्र सरकार का अपमान है,

Jun 12, 2025 - 18:36
Jun 12, 2025 - 18:47
 0  39
खैरात का ज़िक्र करने वाले मंत्री भूल गए है कि शिलाई की जनता ने उन्हें वोट दिया है , तभी आज वह सत्ता सुख भोग रहे है : बलदेव तोमर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  12-06-2025
भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान के हालिया बयान को पूरी तरह से तथ्यहीन, भ्रम फैलाने वाला और हिमाचल की जनता का अपमान करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और उसके मंत्री जब-जब अपने वादों और कामकाज में विफल होते हैं, तब-तब वे केंद्र सरकार को निशाना बनाकर अपनी नाकामी पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं।हर्षवर्धन चौहान द्वारा हिमाचल को केंद्र से खैरात न मिलने का बयान न केवल केंद्र सरकार का अपमान है, बल्कि हिमाचल की जनता के स्वाभिमान का भी घोर अपमान है। बलदेव तोमर ने तीखे शब्दों में कहा कि हर्षवर्धन चौहान को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे शिलाई की जनता की वोटों से चुनाव जीते हैं, न कि कांग्रेस की खैरात से! ऐसे में उन्हें “खैरात” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से पहले आत्मचिंतन करना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में योजनाओं को समान रूप से लागू किया है, हिमाचल को भी उसके हक के अनुसार हर क्षेत्र में सहायता मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , स्वास्थ्य सेवाओं , शिक्षा , कृषि, और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों में हिमाचल को विशेष सहयोग मिला है। यह खैरात नहीं, हिमाचल का हक है, और मोदी सरकार ने कभी भी क्षेत्रीय भेदभाव नहीं किया। बलदेव तोमर ने सीधे सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार को वाकई जनता की चिंता है , तो वह बताएं कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के समय शिलाई क्षेत्र में खोले गए जो संस्थान , स्कूल , कॉलेज , अस्पताल और अन्य सुविधाएं आज क्यों बंद पड़ी हैं? उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन जी इन संस्थानों को फिर से बहाल कीजिए , यही शिलाई की जनता की सेवा होगी , ना कि भाषणों और झूठे बहानों से काम चलेगा। 
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार खुद हिमाचल की आर्थिक बदहाली की जिम्मेदार है। सत्ता में आते ही न केवल राज्य का वित्तीय अनुशासन बिगड़ा, बल्कि सभी योजनाओं को ठप कर दिया गया। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान बदहाल हैं और जनता महंगाई और करों से त्रस्त है। ऐसे में केंद्र सरकार को दोष देना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। अंत में भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने चेताया कि यदि कांग्रेस सरकार और उसके मंत्री इस तरह केंद्र सरकार और जनता का अपमान करते रहे, तो हिमाचल की जनता अगले चुनाव में उन्हें पूरी तरह जवाब देगी। जनता को गुमराह करने की राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow