सोलन से बड़ू साहिब तक आयोजित होगी चिट्टा मुक्त हिमाचल जन जागरूकता दौड़

जिला सोलन में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चिट्टा मुक्त हिमाचल जन-जागरूकता दौड़ का आयोजन 8 से 9 मार्च तक किया जाएगा।   सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप ममगाईं  ने बताया कि कल्याण मंच सोलन एवं चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह दौड़ सोलन से शुरू होकर नौणी, यशवंत नगर, राजगढ़, खेरी होते हुए बड़ साहिब में संपन्न होगी। 

Mar 7, 2026 - 20:30
 0  19
सोलन से बड़ू साहिब तक आयोजित होगी चिट्टा मुक्त हिमाचल जन जागरूकता दौड़

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  07-03-2026

जिला सोलन में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चिट्टा मुक्त हिमाचल जन-जागरूकता दौड़ का आयोजन 8 से 9 मार्च तक किया जाएगा। सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप ममगाईं  ने बताया कि कल्याण मंच सोलन एवं चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह दौड़ सोलन से शुरू होकर नौणी, यशवंत नगर, राजगढ़, खेरी होते हुए बड़ साहिब में संपन्न होगी। 
इस दौड़ को डीसी सोलन मनमोहन शर्मा 8 मार्च को प्रात: 9 बजे ठोडो ग्राउंड, सोलन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करें। इस जन-जागरूकता दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इसका संदेश नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो रखा गया है, ताकि लोगों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित किया जा सके। 
इस दौड़ में अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक विरेंद्र सिंह भी विशेष रूप से शामिल होंगे, जो युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौड़ को होटल रमाडा कसौली (सोलन) द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने आम जनता, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस जन-जागरूकता दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लेकर नशा मुक्त समाज बनाने के अभियान को सफल बनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow