15 मई तक अपनी ऑप्शन दें सहायक स्टाफ नर्स के अभ्यर्थी

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने 30 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक सहायक स्टाफ नर्स, पोस्ट कोड-26004 की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों से 15 मई तक निर्धारित प्रपत्र पर विभाग के आवंटन के विकल्प आमंत्रित किए हैं।

May 12, 2026 - 20:17
 0  7
15 मई तक अपनी ऑप्शन दें सहायक स्टाफ नर्स के अभ्यर्थी

हमीरपुर 12 मई, 2026 :

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने 30 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक सहायक स्टाफ नर्स, पोस्ट कोड-26004 की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों से 15 मई तक निर्धारित प्रपत्र पर विभाग के आवंटन के विकल्प आमंत्रित किए हैं।

 आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि निर्धारित प्रपत्र पर ये विकल्प स्वयं आयोग के कार्यालय में या आयोग के ईमेल एचपी-आरसीए एट द रेट एचपी.जीओवी.इन [email protected] पर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर इस अवधि के दौरान कोई अभ्यर्थी अपना विकल्प जमा नहीं करवाता है तो उसे पदों की उपलब्धता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग या स्वास्थ्य शिक्षा विभाग आवंटित कर दिया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow