प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद केवल एक उपचार पद्धति ही नहीं है , जीवन जीने की एक शैली है : एसडीएम

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर कैरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, के आयुर्वेद , योग एवं नेचुरोपैथी विभाग ने बस्सी में एक जागरुकता रैली आयोजित की , जिसे एसडीएम शशि पाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों और विद्यार्थियों की सराहना करते हुए एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को एक महोत्सव के रूप में मनाकर हर घर आयुर्वेद का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा

Sep 22, 2025 - 18:34
Sep 22, 2025 - 19:51
 0  33
प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद केवल एक उपचार पद्धति ही नहीं है , जीवन जीने की एक शैली है : एसडीएम
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  22-09-2025
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर कैरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, के आयुर्वेद , योग एवं नेचुरोपैथी विभाग ने बस्सी में एक जागरुकता रैली आयोजित की , जिसे एसडीएम शशि पाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों और विद्यार्थियों की सराहना करते हुए एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को एक महोत्सव के रूप में मनाकर हर घर आयुर्वेद का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद केवल एक उपचार पद्धति ही नहीं है, बल्कि यह तो एक जीवन जीने की एक ऐसी शैली है, जिसमें स्वास्थ्य के सभी पहलुओं का समावेश किया गया है।
 उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटियों का उपयोग हमें न केवल रोगों से बचाता है , बल्कि व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है। इस अवसर पर कैरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के आयुर्वेद, योग एवं नेचुरोपैथी विभाग के विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को आयुर्वेद के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं , प्राध्यापकों , एनसीसी कैडेटों , भारत स्काउट एंड गाइड्स , रोवर्स एंड रेंजर्स और कई स्थानीय लोगों ने आयुर्वेद अपनाओ , स्वस्थ जीवन पाओ’ और ‘प्राकृतिक चिकित्सा है समाधान, आयुर्वेद है हमारी पहचान’ जैसे नारों के साथ लोगों को अपने आम दिनचर्या में आयुर्वेद को अपनाने का संदेश दिया।
 
कार्यक्रम के दौरान औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण भी किया गया, जिसमें लगभग 300 दुकानदारों को पौधे दिए गए। कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में 15 दिन से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोगों को अश्वगंधा, नीम, बेलपत्र, अर्जुन और बहेड़ा इत्यादि के पौधे बांटे गए। साथ ही पौधों के औषधीय गुणों से संबंधित जानकारी पुस्तिकाओं के माध्यम से भी जन-जन तक पहुंचाई गई। इस रैली में विधि विभाग के डीन डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. गुलशन शर्मा, डॉ. सोनम शर्मा, डॉ. रिंकू, डॉ. मनु विनीत शर्मा, डॉ. शालिनी, सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा, साक्षी सभ्रवाल, स्नेहा कुमारी, कमलेश कुमारी, कल्पना ठाकुर और अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow